Mahagauri Mata Ki Aarti महागौरी माता की आरती

Mahagauri Mata Ki Aarti महागौरी माता की आरती – नवरात्रि के आठवें दिन माँ दुर्गा की आठवीं शक्ति या कहिये रूप महागौरी की आराधना और स्तुति की जाती है.

महागौरी माता की आराधना और स्तुति करना अत्यंत ही शुभ फलदायक है. सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ महागौरी की स्तुति करें.

Mahagauri Mata – माँ महागौरी मंत्र, स्तुति, स्तोत्र, आरती

माँ महागौरी की आराधना के लिए आप निचे दिए गए श्लोक का पाठ कर सकतें हैं.

श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचिः |
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा ||

इसके अलावा आप निचे दिए गए मंत्र का भी पाठ कर सकतें हैं.

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Mahagauri Mata Ki Aarti महागौरी माता की आरती

|| महागौरी माता आरती ||

जय महागौरी जगत की माया |
जया उमा भवानी जय महामाया ||

हरिद्वार कनखल के पासा |
महागौरी तेरी वहां निवासा ||

चंद्रकली ओर ममता अंबे |
जय शक्ति जय जय माँ जगंदबे ||

भीमा देवी विमला माता |
कौशिकी देवी जग विख्यता ||

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा |
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ||

सती {सत} हवन कुंड में था जलाया |
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ||

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया |
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ||

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया |
शरण आनेवाले का संकट मिटाया ||

शनिवार को तेरी पूजा जो करता |
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ||

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो |
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ||

Mahagauri Aarti Lyrics

Jay Mahagauri Jagat Ki Maya.
Jaya Uma Bhavani Jay Mahamaya.

Haridwar Kankhal Ke Pasa.
Mahagauri Teri Wahan Nivasa.

Chandrakali Or Mamta Ambe.
Jay Shakti Jay Jay Maa Jagdambe.

Bhima Devi Vimla Mata.
Koushiki Devi Jag Vikhyata.

Himachal Ke Ghar Gauri Rup Tera.
Mahakali Durga Hai Swarup Tera.

Sati ( Sat ) Havan Kund Me Tha Jalaya.
Usi dhuyen Ne Rup Kali Banaya.

Bana Dharm Singh Jo Savari Me Aaya.
To Shankar Ne Trishul Apna Dikhaya.

Tabhi Maa Ne Mahagauri Naam Paya.
Sharan Aane Wale Ka Sankat Mitaya.

Shaniwar Ko Teri Puja Jo Karta.
Maa Bigda Hua Kaam Uska Sudharta.

Bhakt Bolo To Soch Tum Kya Rahe Ho.
Mahagauri Maa Teri Hardam Hi Jay Ho.

Read more

Om Jai Ambe Gauri Aarti ॐ जय अम्बे गौरी आरती

Durga Aarti दुर्गा आरती

Aarti Jag Janani Main Teri Gaun आरती जग जननी मैं तेरी गाऊँ

Durga Chalisa दुर्गा चालीसा

महागौरी माता के बारे में और जानकारी विकिपीडिया पर उपलब्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *