Surya Aarti | सूर्य आरती – ॐ जय कश्यप नंदन

आज के इस पोस्ट में हम सूर्य आरती – ॐ जय कश्यप नंदन, ॐ जय अदिति नंदन | Surya Aarti – Om Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan. को प्रकाशित कर रहें हैं.

सूर्य भगवान की अन्य आरतियों के लिंक निचे दिए हुए हैं. आप इन आरतियों को भी देख सकतें हैं.

Surya Bhagwan Ki Aarti | सूर्य भगवान की आरती
Surya Dev Aarti | सूर्य देव आरती – जय जय जय रवि देव

आप किसी भी सूर्य भगवान की आरती को सूर्य देव की स्तुति का माध्यम बना सकतें हैं. सूर्य चालीसा – Surya Chalisa का पाठ करने से भी भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है.

भगवान सूर्य देव की स्तुति और आराधना करना हमेशा ही शुभ और मंगलकारी होता है. सूर्य देव हमारे साक्षात् देवता हैं. हम उन्हें देखते हुए उनकी स्तुति और आराधना कर सकतें हैं.

प्रातः काल में और संध्या काल में सूर्य देव की आरती करना अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी होता है.

सूर्य आरती – ॐ जय कश्यप नंदन, ॐ जय अदिति नंदन

Surya Aarti - Om Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan

|| सूर्य भगवान की आरती ||

ॐ जय कश्यप नन्दन, ऊँ जय अदिति नन्दन।
त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥

ॐ जय कश्यप नन्दन ……..

जय सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥

ॐ जय कश्यप नन्दन ……..

जय सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

ॐ जय कश्यप नन्दन ……..

जय सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥

ॐ जय कश्यप नन्दन ……..

जय कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥

ॐ जय कश्यप नन्दन ……..

जय नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

ॐ जय कश्यप नन्दन ……..

जय सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।
हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥

ॐ जय कश्यप नन्दन, ऊँ जय अदिति नन्दन।
द्दिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥

Surya Aarti – Om Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan

Surya Aarti - Om Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan

|| Surya Dev Bhagwan Ki Aarti ||

Om Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan.
Tribhuvan Timir Nikandan, Bhakt Hriday Chandan.

Om Jai Kashyap Nandan ……..

Jai Sapta Ashwarath Rajit, Ek Chakradhari.
Dukhhari, Sukhkari, Manas Malhari.

Om Jai Kashyap Nandan ……..

Jai Sur Muni Bhusur vandit, Vimal Vibhavshali.
Agh-Dal-dalan Diwakar, Divya Kiran Mali.

Om Jai Kashyap Nandan ……..

Jai Sakal Sukarm Prasawita, Savita Shubhkari.
Vishwa Vilochan mochan, Bhav Bandhan Bhari.

Om Jai Kashyap Nandan ……..

Jai Kamal Samuh Vikasak, Nashak Tray Tapa.
Sewat Sahaj Harat Ati, Mansij Santapa.

Om Jai Kashyap Nandan ……..

Jai Netra Vyadhi Har Survar, Bhu-Pida Hari.
Vrishti Vimochan Santat, Parhit Vratdhari.

Om Jai Kashyap Nandan ……..

Jai Suryadev Karunakar, Ab Karuna Kije.
Har Agyan Moh Sab, Tatwagyan Dije.

Om Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan.
Tribhuvan Timir Nikandan, Bhakt Hriday Chandan.

विडियो

श्री सूर्य देव भगवान की आरती – ॐ जय कश्यप नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन विडियो निचे दिया गया है. आप इस विडियो को यही प्ले बटन दबाकर देख सकतें हैं.

Jai Kashyap Nandan, Om Jai Aditi Nandan

Video source : YouTube

हमारे अन्य प्रकाशनों को भी देखें –

Tulsi Chalisa | तुलसी चालीसा – नमो नमो तुलसी महारानी

Tulsi Chalisa | तुलसी चालीसा – तुलसी माता की करें स्तुति

माता तुलसी जी की आरती | Mata Tulsi Ji Ki Aarti

Tulsi Aarti | तुलसी माता आरती

Hanuman Chalisa in English Lyrics with PDF

हनुमान चालीसा हिंदी में | Hanuman Chalisa in Hindi

Gayatri Mata Ki Aarti गायत्री माता की आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *